PM Modi podcast with Lex Fridman- पीएम मोदी के साथ 3 घंटे लंबी बातचीत, कम्यूटर रिसर्चर से दुनिया के सबसे चर्चित पॉडकास्टर बने लेक्स फ्रिडमैन की पूरी कहानी
Posted by Admin | 18 March, 2025

Lex Fridman Podcast –हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक पॉडकास्ट ( podcast ) में हिस्सा लिया, जिसने दुनिया भर में हलचल मचा दी। ये पॉडकास्ट था लेक्स फ्रिडमैन (podcaster Lex Fridman) का, एक ऐसा नाम जो अब सुर्खियों में है। 16 मार्च 2025 को रिलीज हुए इस एपिसोड में मोदी जी ने अपनी जिंदगी ( pm modi’s life), हिमालय की यात्रा और देश की तरक्की जैसे ढेर सारे मुद्दों पर खुलकर बात की। ये पॉडकास्ट यानी तीन घंटे लंबा इंटरव्यू लिया था, अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन (modi with podcaster Lex Fridman) ने। मोदी का इंटरव्यू भारत ( India) में लगभग सभी न्यूज़ चैनलों ( news channels) में चला और लेक्स एक ही दिन में हिन्दुस्तान में भी मशहूर हो गए। इस पॉडकास्ट को लेक्स ने इसे अपने जीवन की “सबसे शक्तिशाली बातचीत” ( most powerful podcast) बताया। लेकिन सवाल ये है कि आखिर ये लेक्स फ्रिडमैन हैं कौन? कैसे वो एक एआई रिसर्चर ( AI Researcher) से दुनिया के सबसे मशहूर पॉडकास्टर बने? उनकी जिंदगी में क्या-क्या है, और लोग उनके पास क्यों खिंचे चले आते हैं? आज यंगिस्तान ( youngistan.co.in) आपको लेक्स फ्रिडमैन के बारे में सब कुछ बताएगा।
लेक्स फ्रिडमैन कौन हैं?

लेक्स फ्रिडमैन एक साइंटिस्ट (American computer scientist), पॉडकास्टर और जिंदगी ( life matters ) को समझने वाले शख्स हैं। उनके विषयों में technology, history, philosophy and the nature of intelligence, consciousness, love, and power सब कुछ होता है। वैसे पॉडकास्टर तो बहुत हैं, लेकिन लेक्स की जिज्ञासा, मेहनत, और लोगों से गहरी बात करने का तरीका उन्हें खास बनाता है। PM मोदी, एलन मस्क, पुतिन, जेलेंस्की से लेकर ट्रंप ( Donald Trump) तक हर बड़ा नाम उनके साथ वक्त बिताना चाहता है, क्योंकि वो सिर्फ सवाल नहीं पूछते—वो कहानियां और सोच सामने लाते हैं। उनकी दुनिया में AI से लेकर इंसानी फलसफे तक सब समाया है, और यही वजह है कि वो आज इतने बड़े बन गए हैं।
लेक्स फ्रिडमैन का पूरा नाम एलेक्सी अलेक्जेंड्रोविच फ्रिडमैन ( Alexy Lex Fridman Podcast, है। इनका जन्म 15 अगस्त 1983 को ताजिकिस्तान के चकालोव्स्क में हुआ था, जो उस वक्त सोवियत संघ का हिस्सा था। जब लेक्स 11 साल के थे, तब उनका परिवार अमेरिका चला गया। उनके पापा, अलेक्जेंडर, सोवियत संघ के मशहूर प्लाज्मा फिजिसिस्ट थे। अमेरिका में वो ड्रेक्सल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बने, और लेक्स ने भी उसी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की—पहले ग्रैजुएशन, फिर मास्टर्स, और बाद में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी।
लेक्स की जिंदगी शुरू से ही साइंस और टेक्नोलॉजी के इर्द-गिर्द रही। 41 साल की उम्र में वो आज एक मशहूर कंप्यूटर साइंटिस्ट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्चर और पॉडकास्टर हैं। लेकिन उनकी पहचान सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है—वो जिंदगी को गहराई से समझने वाले इंसान हैं, जो बड़े-बड़े लोगों से बात करके दुनिया को कुछ नया दिखाते हैं।
पॉडकास्टर कैसे बने?
लेक्स का पॉडकास्टिंग का सफर 2018 में शुरू हुआ। पहले इसका नाम था “द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉडकास्ट”, लेकिन 2020 में इसे “लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट” कर दिया गया। शुरुआत में वो AI और टेक्नोलॉजी पर बात करते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका दायरा बढ़ता गया। आज उनके पॉडकास्ट में साइंस, टेक्नोलॉजी, दर्शन, इतिहास, और जिंदगी के बड़े सवालों पर चर्चा होती है।
उनकी खासियत ये है कि वो अपने मेहमानों से 3-4 घंटे तक बात करते हैं। ये लंबी बातचीत इतनी गहरी होती है कि लोग सुनते-सुनते खो जाते हैं। लेक्स खुद को तटस्थ रखते हैं—वो अपने मेहमानों को जज नहीं करते, बल्कि उनकी बात को समझने की कोशिश करते हैं। जैसे उन्होंने कहा, “अगर आप हिटलर से भी बात करें, तो उसे समझने के लिए सहानुभूति रखनी पड़ती है।” इस अंदाज ने उन्हें सबसे अलग बनाया।
2019 में उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ आया। MIT में उनकी एक स्टडी टेस्ला की सेमी-ऑटोमैटिक कारों पर थी, जिसमें उन्होंने कहा कि ड्राइवर ऐसी गाड़ियां चलाते वक्त भी फोकस्ड रहते हैं। एलन मस्क ने इसकी तारीफ की, और बस, लेक्स की पॉपुलैरिटी रॉकेट की तरह ऊपर चली गई। इसके बाद मस्क उनके पॉडकास्ट पर आए, और फिर देखते ही देखते दुनिया भर के बड़े लोग उनके मेहमान बनने लगे।
दुनिया भर के बड़े लोग क्यों आते हैं?

लेक्स के पॉडकास्ट में मेहमानों की लिस्ट देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाए। एलन मस्क (4 बार), डोनाल्ड ट्रंप, वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, मार्क ज़करबर्ग, जेफ बेजोस, नोम चॉम्स्की, मैग्नस कार्लसन जैसे लोग उनके शो का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसा क्यों? क्योंकि लेक्स का तरीका अनोखा है। वो अपने मेहमानों को पूरा वक्त देते हैं, उनकी बात सुनते हैं, और सवाल ऐसे पूछते हैं जो गहरे और सोचने वाले होते हैं।
वो टेक्नोलॉजी, साइंस, और जिंदगी के फलसफे को इस तरह पेश करते हैं कि आम आदमी भी समझ ले। साथ ही, उनकी पहुंच बहुत बड़ी है—दुनिया भर में लोग उन्हें सुनते हैं। बड़े लोग जानते हैं कि लेक्स के पॉडकास्ट पर आना मतलब लाखों-करोड़ों लोगों तक अपनी बात पहुंचाना।
कितने लोग देखते हैं उनका पॉडकास्ट?
लेक्स का पॉडकास्ट आज दुनिया भर में मशहूर है। उनके यूट्यूब चैनल पर 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। हर एपिसोड को औसतन लाखों लोग देखते हैं। जैसे, PM मोदी वाला एपिसोड रिलीज होते ही वायरल हो गया। X पर उनके 42 लाख फॉलोअर्स हैं, और इंस्टाग्राम पर 14 लाख। 2024 में बोस्टन ग्लोब ने बताया कि उनके पॉडकास्ट के 36 लाख सब्सक्राइबर्स थे, और अब ये संख्या और बढ़ गई है। उनके हर एपिसोड को यूट्यूब, स्पॉटिफाई और एपल पॉडकास्ट पर लाखों लोग सुनते हैं।
AI पर कैसे काम करते हैं?

लेक्स एक AI रिसर्चर हैं और 2015 से MIT में काम कर रहे हैं। पहले वो MIT के AgeLab में थे, जहां उन्होंने ड्राइवरों के व्यवहार और बिग डेटा पर रिसर्च की। अब वो MIT के लैबोरेटरी फॉर इन्फॉर्मेशन एंड डिसीजन सिस्टम्स (LIDS) में हैं। उनकी रिसर्च का फोकस है ह्यूमन-रोबोट इंटरैक्शन और मशीन लर्निंग—यानी रोबोट्स और इंसानों के बीच तालमेल कैसे बने, और मशीनें खुद कैसे सीखें।
2014 में वो गूगल में भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने AI से पहचान वेरिफिकेशन पर रिसर्च की। लेकिन 6 महीने बाद वो वापस रिसर्च की दुनिया में लौट आए। उनकी टेस्ला स्टडी ने खूब सुर्खियां बटोरीं, हालांकि कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की कि ये पूरी तरह सही नहीं थी। फिर भी, लेक्स का AI में योगदान बड़ा है। वो ऑटोनॉमस गाड़ियों और रोबोटिक्स को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं।
उनकी संपत्ति कितनी है?

लेक्स की नेट वर्थ को लेकर सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन 2024 में Celebrity Net Worth के मुताबिक, ये करीब 8 मिलियन डॉलर (लगभग 67 करोड़ रुपये) बताई गई। उनकी कमाई का सोर्स है उनका पॉडकास्ट (यूट्यूब व्यूज, स्पॉन्सरशिप, डोनेशन), MIT की सैलरी, स्पीकिंग इवेंट्स, और AI से जुड़े प्रोजेक्ट्स। वो ऑनलाइन कोर्स और रिसर्च पेपर्स से भी कमाई करते हैं। हालांकि, लेक्स पैसों से ज्यादा अपने काम और जिज्ञासा को अहमियत देते हैं।
फैमिली में कौन-कौन हैं?

लेक्स अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत प्राइवेट रखते हैं। उनके पापा अलेक्जेंडर के बारे में पता है, जो एक साइंटिस्ट थे। उनकी मम्मी या भाई-बहनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वो शादीशुदा हैं या नहीं, ये भी साफ नहीं। लेक्स का फोकस अपने काम और पॉडकास्ट पर रहता है। वो टेक्सास में रहते हैं, लेकिन MIT के लिए नियमित रूप से कैम्ब्रिज जाते हैं। इसके अलावा वो गिटार बजाते हैं, जूडो और जिउ-जित्सु प्रैक्टिस करते हैं—यानी जिंदगी को भरपूर जीते हैं।
तो कैसी लगी आपको यंगिस्तान की ये जानकारी। अपनी राय कॉमेन्ट बॉक्स में ज़रूर रखें। इस लेख को पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया।

Post Comment