दिल्ली में चुनाव से पहले कांग्रेस को तोहफा, दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ में मिली जीत
Posted by Admin | 25 November, 2024

नई दिल्ली- दिल्ली में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा के चुनाव(election) होने वाले हैं और इस दौरान उसको अच्छी खबर मिल गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी(delhi university) छात्रसंघ पर 7 साल बाद कांग्रेस(congress) का कब्जा हो गया है। चुनाव से पहले डीयू (DU)में उसके छात्र संगठन की जीत से ज़रूर उसका हौसला बढ़ेगा। दो बड़े पद पर कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI और दो सीटों पर बीजेपी से जुड़े ABVP ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष (president) और संयुक्त सचिव पद पर NSUI ने 2017 के साल बाद परचम लहराया है, वहीं उपाध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर NSUI के रौनक खत्री ने विजय हासिल की है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर ABVP के भानु प्रताप जीते हैं। सचिव पद पर ABVP के मित्रवृंदा ने जीत दर्ज की है, जबकि संयुक्त सचिव पद पर NSUI के लोकेश विजयी रहे हैं।
DUSU चुनाव नतीजे रोके गए थे
DUSU चुनाव 27 सितंबर को हुआ था और 29 सितंबर को इसका रिजल्ट तय था। मगर कोर्ट ने बड़े स्तर पर गड़बड़ी को देखते हुए वोटों की गिनती और नतीजे घोषित करने पर रोक लगा रखी थी। दो महीने से ज्यादा समय से DUSU चुनाव के रिजल्ट (result) का इंतजार सभी प्रत्याशी और स्टूडेंट्स(students) कर रहे थे। DUSU चुनाव के दौरान पब्लिक प्रॉपर्टी (public property)को नुकसान पहुंचाने, पोस्टर्स-पैम्फलेट का कूड़ा फैलाने, चुनावी खर्च को लेकर लिंगदोह कमिटी की सिफारिशों को न मानने की शिकायतों पर दिल्ली हाई कोर्ट(delhi highcourt) ने रिजल्ट रोका हुआ था।
बहरहाल अब जब नतीजे आए हैं तो एबीवीपी के मित्रविंदा कर्णवाल ने एनएसयूआई की नम्रता जेफ मीणा और SFI की अनामिका को हराया। कर्णवाल को कुल 8533 वोट मिले, जबकि उनके मुकाबले नम्रता जेफ मीणा को 8240 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एनएसयूआई के रौनक खत्री को कुल 9348 वोट और एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 8699 वोट मिले। इस पद पर आइसा की सावी गुप्ता भी मैदान में थीं। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह को कुल 9700 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई के यश नांदल को 7592 वोट मिले। इस पद पर आइसा के आयुष मंडल भी मैदान में थे।
किसको कितने वोट मिले

डूसू चुनाव 2024-25 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी बनाए गए प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि इस बार प्रधान पद के लिए 8, उपप्रधान पद के लिए 5, सचिव पद के लिए 4 और संयुक्त सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में थे। अध्यक्ष के लिए प्राप्त कुल 50689 मतों में से रौनक खत्री को 20207, ऋषभ चौधरी को 18868, सावी गुप्ता को 2695, अनिकेत मांडके को कुल 2028, बदी उज़मान को 844, पिंकी को 854, शीतल को 407 और शिवम मौर्य को 880 वोट हासिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए 3906 विद्यार्थियों ने नोटा को भी चुना। उपप्रधान पद पर भानु प्रताप सिंह को 24166, यश नांदल को 15404, आयुष मंडल को कुल 3650, बनश्री दास को 2339, रोविन सिंह को 948, और नोटा को 4411 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद पर कुल 50874 मत प्राप्त हुए थे, जिनमें से आदित्यन एमए को 3358, मित्रविन्दा कर्णवाल को 16703, नम्रता जेफ को 15236 और स्नेहा अग्रवाल को कुल 8806 मत प्राप्त हुए. 6771 विद्यार्थियों से सचिव पद पर नोटा को मतदान किया. उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव पद के लिए कुल 50977 मत प्राप्त हुए थे जिनमें से लोकेश चौधरी को 21975, अमन कपासिया को कुल 15249, अनामिका को 5676, अंजना सुकुमारन को 2417, और नोटा (nota) को 5660 मत प्राप्त हुए।

Post Comment