Youngistan

Auto Expo 2025- 10 करोड़ तक की अल्ट्रा मॉर्डन कारें, भविष्य में कारों की दुनिया पूरी तरह बदलेगी

Share This Post

Posted by Admin | 23 January, 2025

MERCEDEZE-AMG-6-PERFORMENCE-CAR Auto Expo 2025- 10 करोड़ तक की अल्ट्रा मॉर्डन कारें, भविष्य में कारों की दुनिया पूरी तरह बदलेगी

दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 ने एक बार फिर से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के अल्ट्रा मॉर्डन तकनीक से हैरान कर दिया है। इस एक्सपो में जहां सवा 3 लाख की इलेक्ट्रॉनिक कार लांच की गई, वहीं 10 करोड़ की अल्ट्रा मॉर्डन कार भी शो-केस हुई।

6 दिन तक चले ऑटो एक्सपो में इस बार रिकॉर्ड 9 लाख लोग पहुंचे, जो पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा है। कई देशों की कंपनियों ने अपनी कॉन्सेप्ट कारों और बाइक को शो केस किया। इस

इवेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) पर खास जोर दिखाजो आने वाले सालों में ऑटोमोबाइल सेक्टर का भविष्य बनने की राह पर है। आइये आपको दिखाते हैं, यहां कौन की सबसे महंगी कारें लांच की गईं।

मर्सिडीज-बेंज CLA कॉन्सेप्ट

MERCEDEZE-BENZ-CLA-CAR Auto Expo 2025- 10 करोड़ तक की अल्ट्रा मॉर्डन कारें, भविष्य में कारों की दुनिया पूरी तरह बदलेगी

मर्सिडीज-बेंज ( Mercedes-Benz ) ने अपने CLA कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित कियाजो पूरी तरह इलेक्ट्रिक मॉडल है। यह कार न केवल अपने शानदार लुक्स के लिए बल्कि 750 किलोमीटर की दमदार रेंज के लिए भी चर्चा में रही। MBUX सुपरसक्रीन से लैस यह मॉडल भविष्य की कारों का आइना दिखाता है। इसी तरह मर्सिडीज-AMG S 63 E कार एक परफॉर्मेंस हाइब्रिड मॉडल है, जो 4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक से लैस है। इसका पावर आउटपुट 802 पीएस और 1430 एनएम है। यह कार इलेक्ट्रिक मोड पर भी 33 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी कीमत 3.34 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

एमजी IM 5 इलेक्ट्रिक सैलून

MG-I5-ELECTRIC-SEDAN-CAR-PIC Auto Expo 2025- 10 करोड़ तक की अल्ट्रा मॉर्डन कारें, भविष्य में कारों की दुनिया पूरी तरह बदलेगी

एमजी ने अपने iM 5 इलेक्ट्रिक मॉडल ( MG iM 5 electric sedan ) से सबको प्रभावित किया। इसकी आधुनिक डिजाइन और 850 किलोमीटर तक की रेंज इसे खास बनाती है। एमजी मोटर्स ने अपने iM 5 इलेक्ट्रिक सैलून को पेश किया। इसकी डिजाइन बेहद मॉडर्न और स्लीक है। यह 850 किलोमीटर तक की रेंज देती है। अंदर से इसका इंटीरियर मिनिमलिस्ट है और इसमें योक-टाइप स्टीयरिंग व्हील और ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप जैसी आधुनिक खूबियां हैं।

मारुति डिजायर अर्बन लक्स एडिशन

MARUTI-DZIRE-URBAN-CAR Auto Expo 2025- 10 करोड़ तक की अल्ट्रा मॉर्डन कारें, भविष्य में कारों की दुनिया पूरी तरह बदलेगी

भारतीय ऑटोमेकर मारुति ने डिजायर अर्बन लक्स एडिशन( Maruti Dzire Urban Luxe )  को लॉन्च कियाजो अपने कॉस्मेटिक अपडेट्स के चलते आकर्षण का केंद्र बना। यह बजट-फ्रेंडली मॉडल भारतीय बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये आर्टिकल आप यंगिस्तान.को.इन पर पढ़ रहे हैं। अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दें।

पोर्शे टायकन और पनामेरा

PORSHE-TAKEN-CAR-PIC Auto Expo 2025- 10 करोड़ तक की अल्ट्रा मॉर्डन कारें, भविष्य में कारों की दुनिया पूरी तरह बदलेगी

जर्मन ऑटोमेकर पोर्शे ने अपने दो प्रीमियम मॉडलटायकन और पनामेरा(PorschePanamera) को शोकेस किया। टायकन इलेक्ट्रिक सैलून (Porsche Taycan )में 642 किलोमीटर तक की रेंज हैजबकि पनामेरा का GTS वेरिएंट 500 पीएस/660 एनएम पावर आउटपुट के साथ आता है। ये दोनों कारें लग्जरी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन हैं।

स्कोडा ऑक्टाविया VRS और सुपर्ब

SCODA-OCRAVIA-CAR-PIC Auto Expo 2025- 10 करोड़ तक की अल्ट्रा मॉर्डन कारें, भविष्य में कारों की दुनिया पूरी तरह बदलेगी

ऑटो एक्सपो में स्कोडा ( Skoda Octavia ) ने भी अपनी दो नई कारें शोकेस कीं:

 1. स्कोडा ऑक्टाविया VRSइसमें 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन हैजो 265 पीएस और 370 एनएम का पावर आउटपुट देता है। इसका डिजाइन स्पोर्टी और मॉडर्न है।

2. स्कोडा सुपर्ब:  (Skoda Superb) यह कार अपने प्रीमियम लुक्स और आरामदायक इंटीरियर के लिए जानी जाती है। इसका 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 204 पीएस पावर जनरेट करता है।

 

मर्सिडीज-बेंज E-क्लास LWB AMG लाइन

MERCEDEZE-BENZ-E-CLASS-CAR Auto Expo 2025- 10 करोड़ तक की अल्ट्रा मॉर्डन कारें, भविष्य में कारों की दुनिया पूरी तरह बदलेगी

मर्सिडीज-बेंज ने E-क्लास का AMG लाइन वेरिएंट पेश किया। इसमें 3-लीटर 6-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन हैजो 381 पीएस और 500 एनएम पावर जनरेट करता है। इसमें 17-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और 12.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।

मर्सिडीज-बेंज ने E-क्लास का AMG लाइन वेरिएंट पेश किया। इसमें 3-लीटर 6-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड इंजन हैजो 381 पीएस और 500 एनएम पावर जनरेट करता है। इसमें 17-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और 12.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।

 

एमजी 7 ट्रॉफी और MG iM 5 इलेक्ट्रिक सैलून

MG-I5-ELECTRIC-SEDAN-CAR-PIC Auto Expo 2025- 10 करोड़ तक की अल्ट्रा मॉर्डन कारें, भविष्य में कारों की दुनिया पूरी तरह बदलेगी

एमजी ने अपनी दो नई कारों, MG 7 ट्रॉफी ( MG 7 Trophy) और MG iM 5 इलेक्ट्रिक सैलून को भी पेश किया। MG 7 ट्रॉफी का पावरफुल इंजन और स्टाइलिश डिजाइन इसे खास बनाते हैंजबकि MG iM 5 इलेक्ट्रिक सैलून 850 किमी की रेंज और मॉडर्न इंटीरियर के साथ भविष्य की कारों का संकेत देती है।एमजी ने अपनी MG 7 ट्रॉफी को भी पेश कियाजो एक स्टाइलिश और पावरफुल कार है। इसमें 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन हैजो 265 पीएस और 405 एनएम पावर जनरेट करता है। इसकी खासियत इसका शार्प बॉडी डिजाइन और 19-इंच अलॉय व्हील्स हैं।

पूरी दुनिया में ईवी की क्रांति

अमेरिका और यूरोप में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की क्रांति तेजी से आगे बढ़ रही है। टेस्ला और वोक्सवैगन जैसे ब्रांड्स न केवल इलेक्ट्रिक सेगमेंट में इनोवेशन कर रहे हैं बल्कि उनकी कारें हाई-परफॉर्मेंस और लॉन्ग-रेंज ऑफर कर रही हैं।

चीन की बात करें तो यहां ईवी सेक्टर में सबसे ज़्यादा एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। BYD, निओऔर XPeng जैसे ब्रांड्स अपने सस्ते और टिकाऊ मॉडल्स से धूम मचाने लगे हैं। चीन की सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण पूरी दुनिया को यहां की कंपनियां टक्कर दे रही हैं।  

भारत की बात करें तो यहां भी ईवी क्रांति की दिशा में तेजी से कदम बढ़ रहे हैं। हालांकि अभी तक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में कुछ सुधारों की जरूरत हैलेकिन टाटामहिंद्राऔर मारुति जैसी कंपनियां किफायती ईवी मॉडल्स के जरिए इस कमी को पूरा कर रही हैं। टाटा नेक्सॉन ईवी और महिंद्रा XUV400 जैसे मॉडल्स किफायती और टिकाऊ विकल्प प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय बाजार में सस्ती कारें

भारतीय बाजार बजट फ्रेन्डली माना जाता है। यहां के खरीदारों के लिए कम कीमत में अच्छी परफॉर्मेंस वाली कारें और बाइक ज़रूरी हैं। मारुति डिजायरटाटा टियागो ईवीऔर टाटा पंच ईवी जैसे मॉडल्स किफायती हैं। इनके साथ-साथबाइक्स में टीवीएस आईक्यूब और ओला एसजैसे विकल्प ग्राहकों को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आकर्षित कर रहे हैं।

इस लिहाज से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 ने न केवल नई तकनीकों की झलक दीबल्कि यह भी दिखाया कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कैसे लगातार एक्सपेरिमेंट करके आगे बढ़ रही है।

यहां के कई ब्रैण्ड्स अब विदेशों को भी अपनी कारें भेजने लगे हैं। इस लिहाज से आने वाले साल भारत के हो सकते हैं। 

Share this content:

auto expo

www.youngistan.co.in (यंगिस्तान) एक न्यूज़ और व्यूज पोर्टल है, जो भारत सहित दुनिया भर के युवाओं की निजी समस्याओं, उनकी ज़रूरत वाली जानकारियों, (कैरियर, बदलती तकनीक, पर्यावरण)  मोटिवेशन देने के लिए तैयार किया गया पोर्टल है। इस न्यूज़ ब्लॉग के लिए कई एक्सपर्ट लेखक भी दिन रात सहयोग करते रहते हैं। यंगिस्तान का मुख्य उद्देश्य अपने पाठकों को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक समझदार और वफादार आधार बना रहा है। हम देश-दुनिया, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, स्पोट्र्स, डिजिटल वर्ल्ड, सरकारी योजनाओं, कारोबारी जगत, सक्सेस स्टोरीज से जुड़े विश्वसनीय और ताजा समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous post

ये उम्र इतनी ख़तरनाक क्यों होती है, इस समय ‘सेक्शुअल प्रॉब्लम्स’ को कैसे हैंडल करना चाहिए?

Next post

कश्मीर की नई सनसनी उमर नज़ीर की पूरी कहानी, जिसकी आग उगलती गेंदों ने रोहित शर्मा को भी डरा दिया. भारतीय टीम में आएगा ये’पुलवामा एक्सप्रेस’

Post Comment

You May Have Missed