Youngistan

First Weight loss Injection- इंजेक्शन से 21 किलो वजन घटेगा, मोटापे के खिलाफ मोदी जी का अभियान, भारत में लांच हुई ‘चमत्कारिक’ दवा, मौनजारो इंजेक्शन की पूरी पड़ताल

Share This Post

Posted by Admin | 21 March, 2025

WhatsApp-Image-2025-03-21-at-3.50.44-PM First Weight loss Injection- इंजेक्शन से 21 किलो वजन घटेगा, मोटापे के खिलाफ मोदी जी का अभियान, भारत में लांच हुई ‘चमत्कारिक’ दवा, मौनजारो इंजेक्शन की पूरी पड़ताल

Weight Loss, Diabetes Medicine- भारत में मोटापा और डायबिटीज अब बड़ी समस्या बन चुके हैं। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में देश में मोटापे की बढ़ती समस्या पर चिन्ता जताई थी। इसके बाद सरकारी महकमों ने इस पर ध्यान देना शुरू किया और ऐसा फैसला लिया, जो लंबे समय से रुका हुआ था। भारत के बाज़ार में पहली बार ऐक ऐसी मेडिसिन आई है, जो 21 किलो तक वजन कम सकती है और डायबिटीज-2 को कंट्रोल करने में सक्षम है। इस मेडिसिन के बारे में जानने से पहले मोटापे की बीमारी की गंभीरता को समझ लीजिए। भारत में इस समय 10 करोड़ से ज़्यादालोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं और इतने ही लोग मोटापे का भी शिकार हैं। मोटापा हाई BP, हार्ट प्रॉब्लम्स, और स्लीप डिसॉर्डर जैसी तमाम बीमारियों की जड़ है। ऐसे में जब पहली बार ऐसी दवाई आई है तो हर तरफ उसी की चर्चा है।
दरअसल मौनजारो जैसी दवा एक नई उम्मीद लेकर आई है। मौनजारो के बारे में यंगिस्तान ने पूरी पड़ताल की है और आपके सामने इसके फायदे, नुकसान सब रखने जा रहे हैं। तो चलिए समझते हैं कि ये दवा क्या है, कैसे काम करती है, इसकी कीमत क्या है, और इसके फायदे-नुकसान क्या हो सकते हैं।

First Weight Loss Drug

भारत में पहली बार कोई ऐसी दवा लॉन्च हुई है, जो मोटापे और डायबिटीज दोनों को कंट्रोल करने का वादा करती है। अमेरिकी कंपनी Eli Lilly ने इस दवा को भारत में लाने के लिए भारत के दवा नियामक यानी CDSCO (Central Drugs Standard Control Organisation) से मंजूरी ली है। मौनजारो (Mounjaro) कोई गोली नहीं है, बल्कि एक इंजेक्शन है, जो आपके शरीर को अंदर से फिट करने का दावा करता है। कंपनी का कहना है कि ये इंजेक्शन न सिर्फ आपकी शुगर लेवल को कंट्रोल करेगा, बल्कि आपके वजन को भी 21 किलो तक कम कर सकता है। अब ये कोई जादू की छड़ी तो नहीं है, लेकिन जो टेस्ट और स्टडीज हुई हैं, उनके नतीजे चौंकाने वाले हैं।

मौनजारो क्या है? What is Mounjaro?

mounjaaro-pic2 First Weight loss Injection- इंजेक्शन से 21 किलो वजन घटेगा, मोटापे के खिलाफ मोदी जी का अभियान, भारत में लांच हुई ‘चमत्कारिक’ दवा, मौनजारो इंजेक्शन की पूरी पड़ताल

सबसे पहले बेसिक बात समझ लें। मौनजारो एक इंजेक्शन है, जिसका रासायनिक नाम है टिरजेपाटाइड (Tirzepatide)। इसे अमेरिकी कंपनी Eli Lilly ने बनाया है। दुनिया के कई देशों में ये पहले से बिक रही है। जैसे कि UK और यूरोप में इसे टिरजेपाटाइड के नाम से ही डायबिटीज और वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं अमेरिका में इसे Zepbound नाम से मोटापे के इलाज के लिए बेचा जाता है। लेकिन भारत में इसका नाम है मौनजारो। ये इंजेक्शन हफ्ते में एक बार लिया जाता है। इसे पेट, जांघ या ऊपरी बांह में लगाया जाता है। ये कोई आम दवा नहीं है, बल्कि एक ऐसा फॉर्मूला है, जो आपके शरीर के हॉर्मोन्स को कंट्रोल करके काम करता है। खास बात ये है कि ये डायबिटीज और मोटापे दोनों से लड़ने में मदद करता है।

कैसे काम करता है मौनजारो? How Does It Work?

WhatsApp-Image-2025-03-21-at-3.53.27-PM First Weight loss Injection- इंजेक्शन से 21 किलो वजन घटेगा, मोटापे के खिलाफ मोदी जी का अभियान, भारत में लांच हुई ‘चमत्कारिक’ दवा, मौनजारो इंजेक्शन की पूरी पड़ताल

अब सवाल ये है कि आखिर ये इंजेक्शन करता क्या है? आसान भाषा में कहें तो ये आपके शरीर में दो खास हॉर्मोन्स को एक्टिव करता है – GIP (Glucose-dependent Insulinotropic Polypeptide) और GLP-1 (Glucagon-like Peptide-1)। ये दोनों हॉर्मोन्स हमारे शरीर में खाना खाने के बाद बनते हैं। इनका काम है ब्लड शुगर को कंट्रोल करना और भूख को कम करना। GIP: ये हॉर्मोन आपकी भूख को दबाता है और शरीर में शुगर और फैट को तोड़ने में मदद करता है। GLP-2: ये आपके दिमाग को सिग्नल देता है कि पेट भरा हुआ है, जिससे आप कम खाते हैं। साथ ही ये इंसुलिन को बढ़ाता है, ताकि शुगर लेवल न बढ़े। जब ये दोनों हॉर्मोन्स एक साथ काम करते हैं, तो नतीजा होता है – कम भूख, कम खाना, और वजन में कमी। साथ ही डायबिटीज वाले लोगों के लिए शुगर कंट्रोल करना आसान हो जाता है। यानी एक तीर से दो निशाने!

कितना वजन घटा सकता है?

WhatsApp-Image-2025-03-21-at-3.56.49-PM First Weight loss Injection- इंजेक्शन से 21 किलो वजन घटेगा, मोटापे के खिलाफ मोदी जी का अभियान, भारत में लांच हुई ‘चमत्कारिक’ दवा, मौनजारो इंजेक्शन की पूरी पड़ताल

· बिना डायबिटीज वाले: 18-22% तक वजन कम (उदा. 100 KG → 78-82 KG)।
· डायबिटीज वाले: 12-15% वजन कम (उदा. 100 KG → 85-88 KG)।
· शर्त: डाइट और एक्सरसाइज के साथ इस्तेमाल करें।

कौन इस्तेमाल कर सकता है?

· टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीज।
· मोटापे से ग्रस्त (BMI ≥30) या BMI ≥27 के साथ हाई BP/कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं।
· न लें: प्रेगनेंट महिलाएं, टाइप 1 डायबिटीज वाले, या पैंक्रियाटाइटिस के मरीज।

साइड इफेक्ट्स

WhatsApp-Image-2025-03-21-at-3.52.17-PM First Weight loss Injection- इंजेक्शन से 21 किलो वजन घटेगा, मोटापे के खिलाफ मोदी जी का अभियान, भारत में लांच हुई ‘चमत्कारिक’ दवा, मौनजारो इंजेक्शन की पूरी पड़ताल

· आम समस्याएं: जी मचलना, डायरिया, कब्ज, पेट दर्द।
· गंभीर समस्याएं:
o पैंक्रियाटाइटिस (तेज पेट दर्द)।
o शुगर लेवल अचानक गिरना (चक्कर, पसीना)।
o एलर्जी (सांस लेने में तकलीफ)।

फायदे

· वजन घटाने में प्रभावी (21 KG तक का दावा)।
· डायबिटीज कंट्रोल में मदद।
· हफ्ते में सिर्फ 1 इंजेक्शन → आसान उपयोग।

भारत में कीमत कितनी है?(Price in India)

WhatsApp-Image-2025-03-21-at-4.02.24-PM First Weight loss Injection- इंजेक्शन से 21 किलो वजन घटेगा, मोटापे के खिलाफ मोदी जी का अभियान, भारत में लांच हुई ‘चमत्कारिक’ दवा, मौनजारो इंजेक्शन की पूरी पड़ताल

अब बात करते हैं कीमत की, क्योंकि ये हर किसी के लिए सबसे जरूरी सवाल है। भारत में मौनजारो की कीमत कुछ इस तरह रखी गई है: 2.5 MG का एक वायल (Vial): 3,500 रुपये 5 MG का एक वायल: 4,375 रुपये ये इंजेक्शन हफ्ते में एक बार लेना होता है। मतलब महीने में 4 बार। अगर आप 2.5 MG की डोज लेते हैं, तो महीने का खर्च होगा 14,000 रुपये। और अगर 5 MG की डोज लेते हैं, तो 17,500 रुपये। ये कम कीमत भारत के लिए खास तौर पर कम रखी गई है, ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें। लेकिन फिर भी ये सस्ता नहीं है, खासकर मिडिल क्लास फैमिली के लिए। दुनिया के दूसरे देशों में इसकी कीमत इससे कहीं ज्यादा है। जैसे अमेरिका में Zepbound की कीमत बिना इंश्योरेंस के 1,000 डॉलर (लगभग 80,000 रुपये) तक हो सकती है। तो भारत में ये काफी किफायती है।

कौन ले सकता है ये इंजेक्शन? Who Can Use It?

WhatsApp-Image-2025-03-21-at-3.58.04-PM First Weight loss Injection- इंजेक्शन से 21 किलो वजन घटेगा, मोटापे के खिलाफ मोदी जी का अभियान, भारत में लांच हुई ‘चमत्कारिक’ दवा, मौनजारो इंजेक्शन की पूरी पड़ताल

मौनजारो हर किसी के लिए नहीं है। इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है। भारत में इसे इन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है: टाइप 2 डायबिटीज वाले: जिन्हें शुगर कंट्रोल करने में दिक्कत हो रही है। मोटापे से परेशान लोग: जिनका BMI (Body Mass Index) 30 से ज्यादा है (यानी ओबेसिटी) या 27 से ज्यादा है और साथ में हाई BP, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी दिक्कतें हैं। लेकिन ध्यान दें: प्रेगनेंट महिलाएं इसे न लें, क्योंकि ये बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। टाइप 1 डायबिटीज वालों के लिए ये नहीं है। अगर आपको पहले से पेट की गंभीर बीमारी या पैंक्रियाटाइटिस (Pancreatitis) है, तो डॉक्टर से पूछें।

तो मौनजारो एक ऐसी दवा है, जो मोटापे और डायबिटीज से लड़ने में आपकी मदद कर सकती है। इसका इंजेक्शन वाला तरीका, कीमत, और साइड इफेक्ट्स इसे खास बनाते हैं। मौनजारो उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो मोटापे और डायबिटीज से जूझ रहे हैं। लेकिन यह जादू की छड़ी नहीं है। इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

कितना वजन घटा सकता है? Weight Loss Results

मौनजारो हर किसी के लिए नहीं है। इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है। भारत में इसे इन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है: टाइप 2 डायबिटीज वाले: जिन्हें शुगर कंट्रोल करने में दिक्कत हो रही है। मोटापे से परेशान लोग: जिनका BMI (Body Mass Index) 30 से ज्यादा है (यानी ओबेसिटी) या 27 से ज्यादा है और साथ में हाई BP, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी दिक्कतें हैं। लेकिन ध्यान दें: प्रेगनेंट महिलाएं इसे न लें, क्योंकि ये बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। टाइप 1 डायबिटीज वालों के लिए ये नहीं है। अगर आपको पहले से पेट की गंभीर बीमारी या पैंक्रियाटाइटिस (Pancreatitis) है, तो डॉक्टर से पूछें।

Share this content:

www.youngistan.co.in (यंगिस्तान) एक न्यूज़ और व्यूज पोर्टल है, जो भारत सहित दुनिया भर के युवाओं की निजी समस्याओं, उनकी ज़रूरत वाली जानकारियों, (कैरियर, बदलती तकनीक, पर्यावरण)  मोटिवेशन देने के लिए तैयार किया गया पोर्टल है। इस न्यूज़ ब्लॉग के लिए कई एक्सपर्ट लेखक भी दिन रात सहयोग करते रहते हैं। यंगिस्तान का मुख्य उद्देश्य अपने पाठकों को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक समझदार और वफादार आधार बना रहा है। हम देश-दुनिया, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, स्पोट्र्स, डिजिटल वर्ल्ड, सरकारी योजनाओं, कारोबारी जगत, सक्सेस स्टोरीज से जुड़े विश्वसनीय और ताजा समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous post

RJ Mahvash-Yujvendra Chahal Love Story- महविश अली के कारण क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल ने दिया धनश्री वर्मा को तलाक? सोशल मीडिया पर क्यों लड़ रही हैं महविश और धनश्री ? कौन हैं महविश, पूरी कहानी

Next post

Flying Taxi – जाम से आज़ादी, ओला कैब के बराबर किराया,भारत में जल्द शुरू होने वाली उड़ने वाली टैक्सी की पूरी पड़ताल

Post Comment

You May Have Missed