मेरे करन-अर्जुन वापस आएंगे, सच हो गया डॉयलॉग,
Posted by Admin | 3rd November, 2024

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी को उनके फैन्स पर्दे पर एक साथ देखना चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो फिर आपकी तमन्ना जल्दी ही पूरी होने वाली है। जल्दी ही दोनों की एक ब्लॉक बस्टर मूवी पर्दे पर आने वाली है। 22 नवंबर 2024 को दोनों की एक ऐसी मूवी पर्दे पर आ रही है, जो 29 साल पहले जबरदस्त रिकॉर्ड बना चुकी है और जिसके डॉयलॉग्स आज भी रील्स में इस्तेमाल होते हैं।
आज से 29 साल पहले शाहरुख और सलमान खान की एक मूवी आई थी करण-अर्जुन। पुनर्जन्म की थ्यौरी पर आधारित इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर आग लगी दी थी। जबरदस्त डॉयलॉग, गांव और शहर की थीम, अंबरीष पुरी जैसे धाकड़ विलेन और बदले की कहानी के ऊपर मां का प्यार, बिल्कुल बाहुबली जैसी थीम। इस फिल्म में मां बनी राखी एक डॉयलॉग बार बार बोलती है- मेरे करन अर्जुन आएंगे। दोनों जुड़वा भाइयों को गांव का जमींदार अंबरीष पुरी मरवा देता है, लेकिन फिर वे अगला जन्म शहर में लेते हैं और कहानी कई मोड़ लेती है। इस बीच मां बनी राखी को भरोसा है कि उसके बेटे लौटकर जरूर आएंगे।

दरअसल इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों का हाल उतना अच्छा नहीं है और सीक्वल फिल्में पूरा मजा लूट रही हैं। बात सिर्फ सीक्वल मूवीज की ही नहीं, इन दिनों पुरानी फिल्मों के फिर से रिलीज किए जाने का भी ट्रेंड शुरू हो गया है, जो दर्शकों की पुरानी यादों को ताजा कर रहा है।
बीते दिनों बॉलीवुड की कई क्लासिक कल्ट मूवीज को थिएटर्स में दोबारा रिलीज किया गया। शाह रुख खान-प्रीति जिंटा की हिट फिल्म वीर जारा से लेकर रणबीर कपूर की म्यूजिकल ड्रामा रॉकस्टार और तुम्बाड समेत कई फिल्में बड़े पर्दे पर लौटीं और सिनेमाघर दर्शकों से भर गए। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार किया था। अब इस लिस्ट में 90 की क्लासिक फिल्म में भी शामिल होने जा रही है।
एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट भी शेयर किया है…इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- राखी जी ने सही कहा था कि फिल्म में मेरे करण अर्जुन आएंगे…ये फिल्म 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है…एक्टर के इस पोस्ट पर कमेंट्स कर फैंस ने खुशी जाहिर की है…करण अर्जुन पुनर्जन्म के बारे में एक कल्ट क्लासिक फिल्म है…

ये फिल्म आज भी जब टीवी पर आती है तो लोग ज़रूर देखते हैं। उस समय फिल्म का बजट 6 करोड़ रुपये का था और फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो आजके दो सौ करोड़ के बराबर माना जा सकता है। फिल्म ने अपनी लागत से 7 गुना ज्यादा कमाई की थी। ये फिल्म 1995 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसके अलावा 90 के दशक की वो 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
दरअसल 13 जनवरी 1995 को करण-अर्जुन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी और इसे खूब कामयाबी मिली थी। उस दौर में बदले और इंतकाम वाली फिल्में बहुत देखी जाती थीं, इसीलिए युवाओं ने तब इस फिल्म की कहानी को बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद अगले 7 महीने तक ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी। लेकिन उसके बाद एक ऐसी फिल्म आई, जिसने शाहरुख खान को सबसे बड़ा सुपर स्टार और रोमांस का बादशाह बना दिया। अक्टूबर के महीने में शाहरुख खान और काजोल की ही फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ रिलीज हुई थी। डीडीएलजे यानी दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, फिल्म ना सिर्फ उस साल की, बल्कि उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई थी।
सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी को करण अर्जुन के रोल के लिए जाना जाता है। वैसे तो दोनों ने साथ में और भी फिल्में की लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म की बात ही कुछ और थी। फिल्म को कई मायनों में खास माना जाता है, लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख के साथ फिल्म में लीड रोल के लिए सलमान खान फर्स्ट च्वाइज नहीं थे। इस फिल्म के लिए पहली पसंद एक्शन स्टार अजय देवगन थे, लेकिन किसी कारण से अजय देवगन इस फिल्म का हिस्सा नहीं रह पाए। इसके बाद ये कमान सलमान खान ने संभाली और आज इतिहास गवाह है। करण जौहर की जोड़ी को एक उदाहरण के तौर पर जाना जाता है और याद रखा जाता है। अब ये फिल्म फिर से रिलीज होने के लिए तैयार हैं. इंतजार बस कुछ दिनों का ही है। क्या आप इसे बड़े पर्दे देखना पसंद करेंगे ?

Post Comment