Youngistan

सरकारी नौकरी के पीछे पड़े हैं तो इनको ‘लपकने’ को तैयार रहें

Share This Post

सरकारी नौकरी के पीछे पड़े हैं तो इनको ‘लपकने’ को तैयार रहें

Posted by Admin | 1 December, 2024

JOBS1 सरकारी नौकरी के पीछे पड़े हैं तो इनको ‘लपकने’ को तैयार रहें

Gov jobs in December 2024: आजकल हर युवा का सपना है कि उसे सरकारी नौकरी मिल जाए, ताकि पूरी जिन्दगी आराम से कटे। इसके लिए जरूरी है कि समय समय पर निकलने वाली भर्तियों के लिए खुद को अपडेट करते रहें। इतना ही नहीं अपने साथियों, दोस्तों और छोटे भाइयों को भी इसकी जानकारी देनी जरूरी है। 2024 के अंतिम महीने में बंपर भर्तियां निकली हैं। इनमें से कुछ नौकरियां ये हैं।

1. हाईस्कूल पास के लिए रेलवे में भर्ती

अगर आप हाईस्कूल पास हैं तो भारतीय रेलवे में आपको नौकरी मिल सकती हैं। साउथ ईस्टर्न रेलवे ने 1785 वैकेंसी निकाली हैं। ये विभिन्न वर्कशॉप और यूनिट में अपरेंटिसशिप की भर्ती है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है। उम्र सीमा 15 साल से 24 साल।

2. AFCAT 01/2025 : एयरफोर्स में भर्ती

इंडियन एयरफोर्स में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी  जानकारी।  वायुसेना ने AFCAT 01/2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन दिसंबर 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा। आवेदन वेबसाइट afcat.cdac.in पर कर सकते हैं।

3. बैंक में नौकरियां

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियर की नौकरी निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। आवेदन एसबीआई की वेबसाइट पर कर सकते हैं।

4. उत्तर-पश्चिम रेलवे में नौकरियां

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने उत्तर-पश्चिम रेलवे में 1700 से अधिक पदों पर नौकरी निकाली है। आवेदन rrcjaipur.in पर जाकर 10 दिसंबर तक कर सकते हैं। रेलवे की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होने के साथ आईटीआई डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए।

5. इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2024

इंडियन कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट जीडी और इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन 5दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक होगा. 

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेट कमांडेंट भर्ती 2024 के लिए वेबसाइट पर आवेदन जाकर करना है।

6. CGPSC PCS Notification 2024 : छत्तीसगढ़ पीसीएस 2024

JOBS2 सरकारी नौकरी के पीछे पड़े हैं तो इनको ‘लपकने’ को तैयार रहें

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) यानी पीसीएस 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है.

7. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स भर्ती 2024

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने नॉन एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. यहां कुल 234 वैकेंसी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2024 है. आवेदन मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स की वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर करना है.

8. ITBP कांस्टेबल भर्ती 2024

ITBP में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) के 26 पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन 14 दिसंबर तक करना है. आवेदन वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करना है.

9. यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024

JOBS3 सरकारी नौकरी के पीछे पड़े हैं तो इनको ‘लपकने’ को तैयार रहें

यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती निकली है। गोरखपुर, बांदा, गाजीपुर और फिरोजाबाद जिलों में आवेदन 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक होंगे। नोटिफिकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाकर देख सकते हैं।

10. हेल्थ डिपार्टमेंट में 2800 से ज्यादा नौकरियां

हेल्थ सेक्टर में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकली है। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने 2800 से अधिक खाली पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन 10 दिसंबर ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन गुजरात लोक सेवा आयोग की वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर करना है. इस भर्ती के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर, ट्यूटर, रेडियोलॉजी, प्रोफेसर्स समेत कई पदों पर भर्तियां होंगी।

Share this content:

sarkari naukri

www.youngistan.co.in (यंगिस्तान) एक न्यूज़ और व्यूज पोर्टल है, जो भारत सहित दुनिया भर के युवाओं की निजी समस्याओं, उनकी ज़रूरत वाली जानकारियों, (कैरियर, बदलती तकनीक, पर्यावरण)  मोटिवेशन देने के लिए तैयार किया गया पोर्टल है। इस न्यूज़ ब्लॉग के लिए कई एक्सपर्ट लेखक भी दिन रात सहयोग करते रहते हैं। यंगिस्तान का मुख्य उद्देश्य अपने पाठकों को वेब और मोबाइल पर ऑनलाइन समाचार देखने वाले दर्शकों का एक समझदार और वफादार आधार बना रहा है। हम देश-दुनिया, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, स्पोट्र्स, डिजिटल वर्ल्ड, सरकारी योजनाओं, कारोबारी जगत, सक्सेस स्टोरीज से जुड़े विश्वसनीय और ताजा समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Post Comment

You May Have Missed